Punjab पंजाब: पंजाब में ग्रेनेड हमलों के बाद हथियारों की यह खेप सीमा सुरक्षा बल ने अमृतसर के पास एक गांव में पकड़ी है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह खेप यहां कैसे पहुंची। इस खेत के मालिक को सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। यह बरामदगी अमृतसर के बलदवाल गांव के एक खेत से की गई।
तलाशी के दौरान जवानों को वहां कई हथियार मिले। खेत से बरामद दो बड़े पैकेटों से दो पिस्तौल, चार मैगजीन, 50 जिंदा कारतूस, दो ग्रेनेड, एक आईईडी रिमोट डिवाइस, दो इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और साढ़े सात किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई।