Punjab पंजाब: जालंधर में लुटेरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। सोमवार सुबह शहर के वीर बाबरी चौक के पास दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना से सनसनी फैल गई। खबरों के मुताबिक, दो अज्ञात बाइक सवारों ने स्कूटर सवार एक व्यक्ति से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए।
पीड़ित, जिसकी पहचान विनय मल्होत्रा के रूप में हुई है, किसी काम से जा रहा था, तभी पीछे से आए लुटेरों ने उसके गले से चेन छीन ली। अचानक हुई इस घटना से घबराकर वह स्कूटर से नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर गिरकर घायल हो गया।घटना के बाद, विनय मल्होत्रा किसी तरह उठकर थाना नंबर 5 पहुँचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है |