Punjab: CMमान ने दी बैसाखी की बधाई

Update: 2025-04-13 05:54 GMT
Punjabपंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज बैसाखी के अवसर पर गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में माथा टेकेंगे। इस अवसर पर वे पंजाब की खुशहाली और शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।
इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संगत को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दशम पिता साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर जातिवाद और रंग भेद से मुक्त खालसा की स्थापना करके हमें पूरी दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। खालसा सजाना दिवस और बैसाखी के अवसर पर आज गुरु के चरणों में नतमस्तक होने वाली संगत को बहुत-बहुत बधाई।
Tags:    

Similar News