Punjab : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Update: 2025-05-19 02:40 GMT
Punjab पंजाब: रेलवे वाशिंग लाइन के पास खाली पड़े क्वार्टर से रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। क्वार्टर में शव पड़े होने की सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के विक्की कुमार व राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर जीआरपी के एएसआई शमशेर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की।
मृतक ने सफेद टी-शर्ट व फटी जींस पहन रखी थी। मृतक के पास कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस कार्रवाई के बाद संस्था के सदस्यों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
Tags:    

Similar News