Pathankot : भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Update: 2025-06-23 03:03 GMT
Pathankot पठानकोट : पंजाब में मानसून की एंट्री हो गई। रविवार को करीब एक सप्ताह पहले ही पठानकोट के रास्ते मानसून प्रदेश में दाखिल हुआ। पठानकोट समेत अमृतसर व लुधियाना में रविवार को तेज बारिश हुई।
पठानकोट में 5.0 एमएम, अमृतसर में 39.0 एमएम और लुधियाना में 49.0 एमएम की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में मानसून पंजाब के कुछ और हिस्सों को कवर कर लेगा। विभाग ने सोमवार से अगले छह दिन पंजाब में कई जगहों पर तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश पड़ने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान खास तौर से 25 जून के लिए बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बारिश के बाद तापमान में रविवार को 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 3.3 डिग्री नीचे पहुंच गया है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे कम 26.5 डिग्री का न्यूनतम पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया।
Tags:    

Similar News