Punjab पंजाब: अमृतसर पुलिस ने रंजीत एवेन्यू क्षेत्र में गुरुवार शाम एक संक्षिप्त मुठभेड़ के दौरान कुख्यात अपराधी कंवलप्रीत सिंह (34) और उसके दो साथियों गुरभेज सिंह उर्फ भिजा और वसन सिंह को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में कंवलप्रीत के पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अनुसार, कंवलप्रीत पर कई जिलों में हत्या के प्रयास, डकैती, लूटपाट समेत 11 मामले दर्ज हैं। गुरभेज और वसन सिंह के खिलाफ भी गंभीर अपराधों में 5 और 6 मामले दर्ज हैं।