मंत्री चीमा की किसानों के साथ बैठक आज

संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य

Update: 2022-05-26 08:00 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य हरमीत सिंह तता मनजीत सिंह राय ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल पंजाब के 16 किसान संगठन चीनी मिलों की ओर पड़े बकाया लेने के मामले को लंबे समय से संघर्ष कर रहे है। 26 मई को सुबह 10 से 2 बजे तक नेशनल हाईवे जाम करने की घोषणा की थी। राज्य के वित्त एवं सहकारिता मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से किसानों के साथ बैठक करने की पेशकश की गई। जालंधर के सर्किट हाउस में वीरवार को 4.30 बजे बैठक करने की बात कही।

गन्ने की बकाया राशी न मिलने से नाराज किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वित्त मंत्री के साथ बैठक में कोई फैसला न हुआ तो कड़ा संघर्ष किया जाएगा। फिलहाल संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से वीरवार को नेशनल हाईवे जाम करने का फैसला टाल दिया है। बाद दोपहर किसान जालंधर में वित्त एवं सहकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ बैठक करेंगे। बैठक में मांगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
Tags:    

Similar News

-->