Ludhiana: कारोबारी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग

Update: 2025-10-19 07:02 GMT
Ludhiana लुधियाना: लुधियाना में एक कारोबारी के घर पर गोलीबारी की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, डाबा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने कल देर रात कारोबारी के घर के बाहर गोलीबारी की। आरोपियों ने करीब 20 से 25 राउंड फायरिंग की। साथ ही, मौके से एक पर्ची भी मिली है जिस पर गैंगस्टर कौशल चौधरी का नाम लिखा है और 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है।इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही डाबा थाने की पुलिस मौके पर पहुँच गई।
Tags:    

Similar News