भारत

रेस्टोरेंट संचालक की गोली मारकर हत्या, विरोध में सड़क पर उतरे लोग

jantaserishta.com
19 Oct 2025 12:28 PM IST
रेस्टोरेंट संचालक की गोली मारकर हत्या, विरोध में सड़क पर उतरे लोग
x
पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.
रांची: रांची सिटी के कांके रोड में शनिवार देर रात कुछ युवकों ने एक रेस्टोरेंट मालिक विजय कुमार नाग की गोली मारकर हत्या कर दी। रात करीब 11.30 बजे हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
इस वारदात के विरोध में रविवार सुबह रेस्टोरेंट संचालक के परिजन सहित सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने कांके रोड पर जाम लगा दिया है। विजय कुमार नाग शहर के पॉश इलाके में चौपाटी नामक रेस्टोरेंट चलाते थे।
बताया जा रहा है कि शनिवार की रात रेस्टोरेंट में कुछ युवक पहुंचे थे, जिन्होंने पहले से बिरयानी का पार्सल ऑर्डर किया था। बताया जा रहा है कि ऑर्डर में गलती से वेज बिरयानी की जगह नॉन वेज बिरयानी दे दी गई थी। घर पहुंचने के बाद युवक दोबारा रेस्टोरेंट पहुंचे और विजय से बहस करने लगे। विवाद के दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकालकर विजय पर गोली चला दी, जो सीधे उनके सीने में लगी। गोली लगते ही विजय जमीन पर गिर पड़े।
स्थानीय लोग गोली चलने की आवाज सुनकर रेस्टोरेंट की ओर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। घायल विजय को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद कांके रोड और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही रांची पुलिस के वरीय अधिकारी, फोरेंसिक टीम और ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने रेस्टोरेंट से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
ग्रामीण एसपी ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विजय रांची के मशहूर रेस्टोरेंट कारोबारी थे और कांके रोड पर उनका पुराना व्यवसाय था। उनकी हत्या से कारोबारी समुदाय में आक्रोश है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली चलाने वाले युवक कौन थे और क्या यह विवाद केवल खाने के मुद्दे पर हुआ या इसके पीछे कोई और रंजिश थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story