वायरल हो रहा गोल्डी बराड़ की धमकी का एक और Audio, पंजाब फिल्म एक्टर गिरफ्तार

पंजाब फिल्म एक्टर गिरफ्तार

Update: 2022-05-30 08:39 GMT
अमृतसर: पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसे वाला के कत्ल कांड में गोल्डी बराड़ का नाम सामने आने के बाद थाना सिविल लाइन की पुलिस ने पंजाब फिल्म एक्टर करतार चीमा को हिरासत में लिया है उन पर नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के स्टेट प्रेसिडेंट अक्षय शर्मा ने पैसों की धोखाधड़ी और कनाडा में बैठे गोल्डी बरार द्वारा घमकिया लगवाने का आरोप लगाया है फिलहाल पुलिस ने सीमा को थाना सिविल लाइन ले जाकर पुछ शुरू कर दी है।
एनएसयूआई केयर स्टेट प्रेसिडेंट अक्षय शर्मा ने बताया की उसने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के करतार चीमा से पैसे लेने थे। जबकि करतार चीमा ने उसे कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ से फोन पर धमकियां दिलवाई जैसे ही उन्हें पता चला की आज करतार चीमा अमृतसर आया हुआ है तो उसे पकड़ पुलिस के हवाले किया सबूत के तौर पर अक्षय ने करतार चीमा की ऑडियो भी पुलिस को दी है जिसमें गोल्डी बरार धमकियां दे रहा है.
यह कहना है पुलिस का
पुलिस का कहना है की फिलहाल करतार सीमा को पुछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है शिकायत के आधार पर उनसे बात की जा रही है आरोप पाए जाने पर ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News