ओड़िशा न्यूज: प्रेमी से शादी करने उत्तर प्रदेश से राउरकेला पहुंची प्रेमिका
ओड़िशा न्यूज
राउरकेला : प्रेमी से शादी करने के लिए एक प्रेमिका बुधवार को उत्तर प्रदेश से राउरकेला पहुंच गई। सूचना के मुताबिक उत्तर प्रदेश के फरुखाबाद जिला अंतर्गत टासको गांव का मूल निवासी प्रतीक सिंह राउरकेला के कलुंगा क्षेत्र में रहने के साथ यहीं पर एक स्पंज आयरन कारखाना में काम करता है। उसका पिछले 6 माह से एक युवती से प्रेम संबंध बना हुआ था। युवती भी प्रतीक के जिला की है। इस बीच प्रतीक के घरवालों ने उसकी शादी दूसरी लड़की के साथ तय कर दी। इसकी सूचना पाकर प्रेमिका बुधवार को जम्मू-तवी एक्सप्रेस ट्रेन से राउरकेला पहुंची। फोन कर प्रेमी को राउरकेला स्टेशन बुलाया तथा शादी करने का दबाव बनाया। युवक ने 6 माह का समय मांगा तो उसने स्टेशन परिसर स्थित संकट मोचन मंदिर के निकट चाकू से अपना हाथ काट लिया। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पीसीआर पुलिस ने दोनों को पकड़ कर थाना ले आई। यहां दोनों बालिग होने के कारण पुलिस ने दोनों को समझाने के बाद छोड़ दिया। साथ ही इसकी सूचना उनके परिवार वालों को दी है। इधर, प्रेमिका की हरकत से परेशान प्रेमी प्रतीक सिंह भी आत्महत्या करने जा रहा था। पुलिस के समझाने पर वह शांत हुआ।
बोले थाना अधिकारी
दोनों ने आपस में थाना में समझौता करने के कारण दोनों को दोबारा इस तरह की हरकत नही करने के लिए समझा कर छोड़ दिया गया।
- संतोष कुमार जेना। थाना अधिकारी, प्लांट साइट ।