Odisha ओडिशा : राज्य के सबसे बड़े जिले के रूप में पहचाने जाने वाले गंजाम में सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए अभिनव पहल कर रही है। खासकर गर्भवती महिलाओं, माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए जिला प्रशासक दिव्य ज्योति परिदा द्वारा वर्ष 2022-23 में परिकल्पित अभिनव योजना 'निरिक्षण' अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय है। इसे प्रतिष्ठित 'स्कॉच अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। ज्ञातव्य है कि जिला प्रशासक परिदा व अन्य अधिकारियों को हाल ही में दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार आयोजकों के हाथों यह पुरस्कार प्राप्त हुआ।