केंद्रपाड़ा : ओडिशा के केंद्रपाड़ा में एक हैरान कर देने वाली घटना में एक व्यक्ति ने बुधवार को अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी.
घटना ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के पटकुरा थाना क्षेत्र के मनगराजपुर गांव की है। मृतका की पहचान कमला ओझा के रूप में हुई है।
आरोप है कि दंपती के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। बाद में आरोपी पति ने अचानक गुस्से में आकर लोहे की रॉड उठाकर कमला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है.
मामले की जांच चल रही है, इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।