अंगुल : अंगुल जिले के बंटाला रेंज के मारंडा गांव के एक बुजुर्ग की हाथी के हमले में मौत हो गयी. सूत्रों के अनुसार मृतक 'झटक बेहरा' पर उस समय हाथी ने हमला कर दिया जब वह शौच के लिए जा रहा था.
वृद्ध की मौत के बाद गांव में हल्का तनाव देखा गया। वन विभाग मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रहा है।
बताया जा रहा है कि गांव के पास 20 हाथियों का झुंड घूम रहा है, जिससे गांव के लोग दहशत में हैं.
इसी महीने की शुरुआत में इसी तरह की एक घटना में, ओडिशा के अंगुल जिले के बंटाला गांव की दो महिलाओं को एक हाथी ने मार डाला था, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जब वे आम लेने के लिए पास के जंगल में गई थीं।
गौरतलब है कि चार माह में जिले में हाथियों के हमले में 10 लोगों की जान जा चुकी है।