Maharashtra महाराष्ट्र : मुंबई एयरपोर्ट कस्टम अधिकारियों ने सोमवार को दो अलग-अलग मामलों में करीब 12 करोड़ रुपये की ड्रग्स ज़ब्त कीं और तस्करी में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया।
बैंकॉक से आया यात्री हाइड्रोपोनिक वीड के साथ पकड़ा गया
कस्टम सूत्रों के मुताबिक, खास जानकारी के आधार पर, रविवार को बैंकॉक से आने वाले एक यात्री एफ. एफ. रंगवाला को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोका गया।