मुंबई: महाराष्ट्र में कम बारिश के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रहे किसानों की सहायता के लिए भाजपा के पालघर जिलाध्यक्ष भरत राजपूत ने अपने जन्मदिन पर विशेष पहल की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों के सहयोग से मुख्यमंत्री सहायता निधि के लिए कुल 11 लाख रुपये जुटाए।

भरत राजपूत ने स्वयं एक लाख 51 हजार रुपये का आर्थिक योगदान दिया, जबकि भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की ओर से 51 हजार रुपये का चेक सौंपा गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने भी इस अभियान में सहयोग किया।

राजपूत ने अपने जन्मदिन पर उपहार स्वीकार करने के बजाय शुभचिंतकों से किसानों की आर्थिक सहायता करने की अपील की थी।

उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए संकटग्रस्त किसानों की मदद के लिए लोगों से अपनी क्षमता के अनुसार आगे आने का आग्रह किया। इस अवसर पर दहानू नगर परिषद के उपाध्यक्ष जगदीश राजपूत सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags: