दक्षिण पूर्व रेलवे ने 27 और 28 नवंबर को छह ट्रेनें की रद्द, दो का परिचालन प्रभावित
दक्षिण पूर्व रेलवे का फैसला, हावड़ा-भद्रक एक्सप्रेस का परिचालन भी रहेगा प्रभावित
खड़गपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे ने विकास कार्यों के चलते 27 और 28 नवंबर को छह ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा दो ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा।
रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर को गाड़ी संख्या 18037 खड़गपुर-जाजपुर क्योंझर रोड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
वहीं, 28 नवंबर को गाड़ी संख्या 68021 खड़गपुर-बालेश्वर मेमू, 18015 शालीमार-भंजपुर एक्सप्रेस, 18016 भंजपुर-शालीमार एक्सप्रेस, 68022 बालेश्वर-खड़गपुर मेमू और 18038 जाजपुर क्योंझर रोड-खड़गपुर एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा।
इसके अलावा 27 नवंबर को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 18043 हावड़ा-भद्रक एक्सप्रेस की यात्रा खड़गपुर स्टेशन पर समाप्त होगी। वहीं, 28 नवंबर को गाड़ी संख्या 18044 भद्रक-हावड़ा एक्सप्रेस खड़गपुर स्टेशन से संचालित की जाएगी।
यात्रियों को सलाह है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेनों की परिचालन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।