palghar पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने पांच महीने तक तलाश करने के बाद मुंबई से 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद बदाख ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर 10 मार्च को यहां नल्ला सोपारा इलाके के अलकापुरी से लड़की (उम्र का उल्लेख नहीं) का अपहरण किया और उसका यौन उत्पीड़न किया।
Tags: