Maharashtra मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को गुरुवार को जान से मारने की धमकी मिली। मुंबई पुलिस के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन को धमकी भरा ईमेल भेजा है।
अज्ञात व्यक्ति ने शिंदे की कार में बम विस्फोट करने की धमकी दी है। इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मंत्रालय और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन को भी मिले हैं। पुलिस जांच कर रही है और धमकी भरे मेल भेजने वाले की तलाश कर रही है। (एएनआई)