Maharashtra महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के वाशिम शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक नाबालिग की मौत हो गई। नाबालिग साइकिल से कहीं जा रही थी और सड़क पार करते समय एक बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में मातम का माहौल है।
दरअसल, वाशिम शहर से गुजरने वाले पुसद हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहाँ एक तेज़ रफ़्तार महाराजा ट्रैवल्स बस ने साइकिल सवार 16 साल की लड़की को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान संध्या सारस्कर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, संध्या अपनी साइकिल से सड़क पार कर रही थी। उसी समय पुसद की ओर जा रही एक ट्रैवल्स बस ने अचानक उसे साइड से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय नागरिकों ने मौके पर भीड़ जमा कर ली और प्रशासन से बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस दुर्घटना ने न केवल सारस्कर परिवार को झकझोर दिया है, बल्कि एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज गति से चलने वाले वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।