Pune पुणे : कोंढवा के मीठानगर में नाबालिगों के एक गिरोह ने सड़क किनारे खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर दहशत फैला दी। यह घटना शनिवार तड़के हुई। कोंढवा पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार, कुछ नाबालिगों के बीच हुए विवाद और गुस्से में आकर चार युवकों के एक समूह ने मीठानगर में खड़ी गाड़ियों पर अपना गुस्सा निकाला। उन्होंने तीन ऑटोरिक्शा और दो कारों के शीशे तोड़ दिए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।