मुंबई: महाराष्ट्र के पुणे स्थित चाकण एमआईडीसी और हिंजवडी आईटी पार्क की बुनियादी समस्याओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) के विधायक आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर इन क्षेत्रों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की है।

आदित्य ठाकरे ने पत्र में कहा कि चाकण एमआईडीसी और हिंजवडी आईटी पार्क में ट्रैफिक जाम, खराब सड़कें, अनियमित बिजली आपूर्ति, पानी की किल्लत और ठोस कचरा प्रबंधन जैसी समस्याओं से आम नागरिकों, उद्यमियों और कर्मचारियों को परेशानी हो रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से संबंधित विभागों के अधिकारियों, स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ तत्काल बैठक बुलाने का अनुरोध किया है, ताकि समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें।

ठाकरे ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर पहले भी कई बार आंदोलन हो चुके हैं। इसके बावजूद आश्वासन मिलने के बाद भी हालात में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।

उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इन समस्याओं की ओर दोबारा ध्यान आकर्षित कराया है। आदित्य ठाकरे ने अपना पत्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा किया।

Tags: