किशोरी पेडनेकर का बड़ा एलान, जल्दी ही मुंबई होगी कोरोना मुक्त

बीते 24 घंटे में कोरोना के 67,597 नए मामले, 1188 की मौत

Update: 2022-02-08 09:00 GMT
फाइल फोटो 

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: देश में कोरोना संकट का दौर जारी है। इस महामारी से निपटने के लिए राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक कई एहतियाती कदम उठा रही है। इन सब के बीच संसद में अब विपक्ष कोरोना महामारी की स्थिति पर केंद्र सरकार से सवाल भी कर रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जल शक्ति राज्य मंत्री बिश्वेश्वर टुडू ने कोरोना काल में गंगा नदी में फेंके गए शवों के बारे में लिखित में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि गंगा नदी में फेंके गए कोरोना से संबंधित शवों की संख्या के बारे में उन्हें जानकारी उपलब्ध नहीं है। कोरोना से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

लाइव अपडेट
02:02 PM, 08-FEB-202
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि मुंबईकरों के लिए एक अच्छी खबर है। इस महीने के अंत तक मुंबई को अनलॉक कर दिया जाएगा। हमने अपना मन बना लिया है, लेकिन लोगों के लिए मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है।
09:20 AM, 08-FEB-2022
बीते 24 घंटे में कोरोना के 67,597 नए मामले, 1188 की मौत
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी तो आई है लेकिन मृतकों की संख्या ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 67 हजार 597 मामले सामने आए हैं और 1188 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 1 लाख, 80 हजार, 456 लोग स्वस्थ भी हो गए।
08:51 AM, 08-FEB-2022
भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 13,46,534 सैंपल टेस्ट किए गए
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की रिपोर्ट के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 13,46,534 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 74,29,08,121 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
07:53 AM, 08-FEB-2022
मिजोरम में कोरोना के 2000 से अधिक मामले
मिजोरम में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,224 नए मामले सामने आए और इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई।
कुल मामले: 1,88,109
सक्रिय मामले: 13,991
कुल डिस्चार्ज: 1,73,495
कुल मृत्यु: 623
07:52 AM, 08-FEB-2022
कोरोना काल में गंगा में बहे शवों की संख्या की जानकारी नहीं: केंद्र सरकार
जल शक्ति राज्य मंत्री बिश्वेश्वर टुडू ने एक लिखित जवाब में कहा कि गंगा नदी में फेंके गए कोविड-19 से संबंधित शवों की संख्या के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है।
07:19 AM, 08-FEB-2022
देश में कोरोना संकट का दौर जारी है। इस महामारी से निपटने के लिए राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक कई एहतियाती कदम उठा रही है। इन सब के बीच संसद में अब विपक्ष कोरोना महामारी की स्थिति पर केंद्र सरकार से सवाल भी कर रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जल शक्ति राज्य मंत्री बिश्वेश्वर टुडू ने कोरोना काल में गंगा नदी में फेंके गए शवों के बारे में लिखित में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि गंगा नदी में फेंके गए कोरोना से संबंधित शवों की संख्या के बारे में उन्हें जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Tags:    

Similar News

-->