Madhya Pradesh मध्यप्रदेश : छतरपुर में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। छतरपुर में नाले में डूबे एक युवक का शव शुक्रवार को बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार, युवक सुबह नाला पार करते समय तेज बहाव के कारण डूब गया। इसके अलावा, ढिलापुर गाँव में रात में घर में सो रही माँ-बेटी पर एक मकान गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। छतरपुर विधायक ललिता यादव ने बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा किया और तत्काल राहत कार्यों के निर्देश दिए।
Tags: