Raisen। रायसेन जिले की औधौगिक नगरी मंडीदीप की गेल फैक्ट्री में सीएनजी गैस का अचानक रिसाव हो गया है।जिससे फैक्ट्री में कुछ देर अफ़रातफ़री मच गई। मोके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी और एसडीआरएफ की टीम ने गैस रिसाव को किया बंद।लगभग 4 घंटे की मशक्कत के बाद रिसाव हुआ बंद। जैसे ही सीएनजी गैस रिसाव की खबर फैलाई तत्काल ही स्थानीय प्रशासन ने हाईवे और अंदर के यातायात को रोका।
अगर गैस रिसाव बंद नहीं होता तो हो सकती थी कोई बड़ी अनहोनी। सीएनजी गैस प्लांट के बगल में ही लगा हुआ है सरकारी अस्पताल। आख़िर कैसे सरकारी अस्पताल के पास बना दिया गया गैस प्लांट।गैस रिसाव के बंद होने के बाद यातायात को खोला गया।गैस रिसाव की घटना सुबह 5 बजे की बताई जा रही है।