कृष्णपुरा छतरियों के शिखर के स्वर्ण कलश चोरी

Update: 2022-12-21 08:21 GMT
Indore : लोकेश सोलंकी, इंदौर। विदेश से आ रहे मेहमानों के सामने जिन होलकरकालीन छतरियों को शहर की पहचान के तौर पर पेश किया जाएगा, उन्हें सहेजने में जिम्मेदार नाकाम नजर आ रहे हैं। कृष्णपुरा स्थित होलकर छतरियों के शिखर से स्वर्ण कलश चोरी हो चुके हैं। कम से कम तीन वर्षों से छतरियों के शिखर पर जड़े कलश गायब होने का सिलसिला जारी है। सात साल पहले कृष्णपुरा छतरी के संरक्षण और सौंदर्यीकरण अभियान के नाम पर सुर्खियां भी बटोरी जा चुकी है। इसके बाद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में भी छतरियों के संरंक्षण के तमाम दावे हुए। नगर निगम प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले हेरीटेज वाक शुरू करने और छतरियों की सफाई करने में तो जुटा हुआ है लेकिन कीमती स्वर्ण कलश गायब होने से अनजान बना हुआ है।
Tags:    

Similar News