Shahdol: दिल दहलाने वाली घटना, कोयला खदान में मिट्टी ढहने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

Update: 2025-02-18 01:00 GMT
Shahdol शहडोल: शहडोल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अवैध कोयला खदान की मिट्टी ढहने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई. पति-पत्नी कोयला लेने अवैध कोयला खदान में गए थे, कोयला निकालते समय अचानक कोयला खदान की मिट्टी ढह गई, जिससे दोनों की मौत हो गई|
माता-पिता की मौत के बाद परिवार में बची 5 बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के मुताबिक जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र के ग्राम धनगवां निवासी ओमकार यादव अपनी पत्नी के साथ चुनहा गदाई नाला के पास अवैध कोयला खदान में कोयला लेने गए थे, इस दौरान कोयला निकालते समय अचानक कोयला खदान ढह गई, जिससे वे फंस गए और मिट्टी के ढेर में दब गए. घंटों मिट्टी में दबे रहने से दम घुटने से उनकी मौत हो गई, मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया|
Tags:    

Similar News