राजगढ़ के CMHO डॉ. दिनेश खत्री का तबादला, डॉ. एच.एन. मांडरे होंगे नए अधिकारी

Update: 2025-06-09 17:24 GMT
रायसेन। विवादों और घोटालों, भ्र्ष्टाचार से जिनका नाता रहा रायसेन सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री का शासन स्तर पर तबादला रायसेन से राजगढ़ हो गया है।डॉ खत्री को सीएमएचओ की बजाय डिमोशन देते हुए बीएमओ के पद पर राजगढ़ ट्रांसफर किया गया है।मालूम हो कि शुरुआती तौर से ही जूनियर डॉक्टर दिनेश खत्री को उपकृत करते हुए सीएमएचओ बना दिया गया था।जिसे लेकर सीनियर डॉक्टरों ने इस नियुक्ति को लेकर विरोध भी जताया था।इनका कार्यकाल विवादों और घोटालों से भरा रहा।यह डॉक्टरों को एकता के सूत्र में पिरोने में भी पूरी तरह असफल रहे।इनके कार्यकाल में बहुचर्चित डेढ़ करोड़ रुपये का घोटाला भी सामने आया।सीएमएचओ विभाग में पदस्थ एक बाबू जांच में दोषी पाए जाने के बाद भी एफआईआर दर्ज आखिर किन कारणों से दर्ज नहीं हो सकी।यह गबन घोटाले से जुड़ा मामला काफी जनचर्चा का विषय बना रहा।
सिलवानी बीएमओ मांडरे को मिली सीएमएचओ की कमान....
वर्तमान में हरिनारायण मांडरे बीएमओ सिलवानी में है पदस्थ।
डॉ दिनेश खत्री को शल्यक्रिया विशेषज्ञ के रूप में राजगढ़ जिले में भेजा गया।सीएमएचओ की जगह अब डॉ दिनेश खत्री सिर्फ एक सर्जन के रूप में अपनी सेवाये देंगे।
मेडिकल ऑफिसर डॉ यशपाल सिंह बाल्यान को जिला अस्पताल का सिविल सर्जन भी बनाया गया है।
बेहतर कार्य करने वाले सिविल सर्जन डॉ अनिल ओड आखिर क्यों हटाये गए ये भी बड़ा सवाल?जबकि पूरे समय अपनी बेहतर सेवाएं दे रहे थे डॉ अनिल ओड।क्या गेंहू के साथ घुन भी पिस गया है।बताया जाता है कि सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री के कार्यकाल में स्वास्थ्य विभाग ख़ुद आ गया था वेंटीलेटर पर।
Tags:    

Similar News