फाइल फोटो 

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: मध्य प्रदेश के भिंड में जिला अस्पताल में नर्स ऑफिसर नेहा चंदेला की वार्ड बॉय रितेश शाक्य ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। नेहा उस समय ड्यूटी पर तैनात थी। मई में उसकी शादी होने वाली थी। इसे देखते हुए हत्या में प्रेम प्रसंग का संदेह पुलिस जता रही है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम को नेहा न्यू आईसीयू वार्ड में तैनात थी। वह ड्यूटी समाप्त कर स्टोर रूम में पहुंची थी। तभी जिला अस्पताल में ही तैनात वार्ड बॉय रितेश शाक्य कट्टा लेकर पहुंचा। उसने कुर्सी पर बैठी नर्सिंग ऑफिसर को पीछे से सिर में गोली मार दी। मौके से फरार हो गया। धमाके की आवाज सुनते ही स्टाफ ने अधिकारियों और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की। इस बीच, रितेश शाक्य कोतवाली थाना पहुंच गया। दावा किया जा रहा है कि हत्या के बाद वह सीधे थाने पहुंचा। पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है।

मंडला जिले की रहने वाली है नेहा 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहा चंदेला मंडला जिले की रहने वाली है। उसकी मई में शादी होने वाली थी। इस घटना को एकतरफा प्यार का मामला बताया जा रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है ताकि हत्या की मंशा का पता लगाया जा सके।  

Tags: