MP Weather :भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 30 से ज्यादा जिलों में होगी बारिश

Update: 2025-07-04 04:01 GMT
MP Weather : मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। गुरुवार को मंडला के कई गांव पानी से भर गए। शुक्रवार को मंडला समेत 7 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि 23 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। अगले 4 दिन तक भारी बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, श्योपुर, शिवपुरी और गुना में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
यहां अगले 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिर सकता है। वहीं ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, विदिशा, रायसेन, पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, राजगढ़, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में भारी बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में भी बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि मध्य प्रदेश से एक मानसून समेत दो द्रोणिकाएं गुजर रही हैं। वहीं, एक चक्रवाती परिसंचरण तंत्र की भी सक्रियता बनी हुई है। इसके चलते बारिश का सिस्टम मजबूत है। अगले 4 दिन तक कई जिलों में बहुत भारी या भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Tags:    

Similar News