MP News: छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू घोंपकर कर दी हत्या

Update: 2025-04-24 06:10 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के पिपरिया जिले की पुरानी बस्ती में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. मृतक का नाम दीनदयाल केवट है, सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, बताया जा रहा है कि महेश केवट अपनी मां को गाली दे रहा था, बड़े भाई दीनदयाल ने उसे ऐसा करने से रोका. इसके बाद दोनों भाई आपस में झगड़ पड़े और एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया|
महेश ने दीनदयाल को चाकू घोंपकर घायल कर दिया, दीनदयाल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक के भतीजे विजय का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है और अक्सर परिवार में झगड़ा करता रहता है. महेश बेरोजगार और अविवाहित है, घटना के बाद से आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है|
Tags:    

Similar News