MP News: केमिकल फैक्ट्री में जहरीली गैस की चपेट में आए मजदूर, तीन की मौत

Update: 2025-09-08 01:01 GMT
MP News: धार के पीथमपुर में एक केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, केमिकल फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए। इससे तीन मजदूरों की मौत हो गई। तीनों मजदूरों के शव इंदौर के एमवाय अस्पताल लाए गए हैं।बताया जा रहा है कि पुलिस को इस हादसे की सूचना कई घंटों बाद मिली। धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा पीथमपुर के श्री ऑयल कंपनी सेक्टर-3 थाना बगदून में उस समय हुआ जब मजदूर इस केमिकल फैक्ट्री में काम कर रहे थे। अचानक मजदूर जहरीली गैस के रिसाव की चपेट में आ गए। इस हादसे में सुशील, दीपक, जगदीश इन तीनों मजदूरों की मौत हो गई। गौरतलब है कि पीथमपुर में कंपनियों की लगातार लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण इस तरह के हादसे लगातार होते रहते हैं।
Tags:    

Similar News