MP News: दर्दनाक हादसा,ट्रक से टक्कर के बाद SUV के परखच्चे उड़े, सात लोगों की मौत
MP News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां ट्रक-एसयूवी की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार गंभीर रूप से घायलों को रीवा रेफर किया जा रहा है। पुलिस की ओर से यहां जानकारी दी गई है।
जानकारी के मुताबिक सीधी जिले का एक परिवार वाहन से मैहर जा रहा था। इसी दौरान उनका वाहन एक ट्रक से टकरा गया। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।