MP News: बाघिन ने महिला पर किया हमला, हुई दर्दनाक मौत

Update: 2025-06-06 07:26 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शुक्रवार को एक बाघिन ने महिला पर हमला कर दिया, महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना मानपुर बफर क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि महिला का नाम गीतांजलि है, जो शौच के लिए गई थी. झाड़ियों में छिपी बाघिन ने उस पर हमला कर दिया. सूचना मिलने पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की जा रही है|
बताया जा रहा है कि बाघिन ने महिला पर छलांग लगा दी, जिससे महिला की मौत हो गई. रेंज अधिकारी मुकेश अहिरवार का कहना है कि बाघिन ने महिला पर हमला नहीं किया, बाघिन महिला पर कूदकर भाग गई. पार्क और पुलिस की टीम मौके पर है, घटना के कारणों की जांच की जा रही है, पार्क के संयुक्त संचालक पीके वर्मा ने बताया है. मृतका के परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी|
Tags:    

Similar News