MP News: पानी की टंकी में दो शव मिलने से फैली सनसनी, जांच जारी

Update: 2025-03-16 04:52 GMT
MP News: जिला मुख्यालय स्थित बैतूल ऑयल मिल के दो कर्मचारियों के शव पानी की टंकी में मिलने से सनसनी फैल गई। देर रात घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के साथ कर्मचारियों के परिजन ऑयल मिल पहुंचे। कर्मचारियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों कर्मचारियों की मौत कैसे हुई। फिलहाल पुलिस कर्मचारियों के शवों का पोस्टमार्टम करवा रही है और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि दोनों कर्मचारियों की मौत कैसे हुई? आपको बता दें कि बैतूल ऑयल मिल में सोयाबीन को रिफाइन कर खाद्य तेल बनाने और पैकेजिंग का काम होता है।
बैतूल ऑयल मिल के प्रबंधक (एचआर) अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि कल देर शाम मिल में नहीं दिखने पर मशीनों को संचालित करने वाले दयाराम नरवरे और कैलाश पानकर की तलाश की गई तो दोनों के शव पानी की टंकी में मिले। घटना की जानकारी पुलिस और मृतक कर्मचारियों के परिजनों को दी गई। बैतूल की एसडीओपी शालिनी परस्ते के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही वे एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर दोनों कर्मचारियों के शवों को टैंक से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि दोनों की मौत किस वजह से हुई।
Tags:    

Similar News