MP News: हिल स्टेशन पचमढ़ी में एक वरिष्ठ वैज्ञानिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक डॉ. अजीत कुमार नायक नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंस, बेंगलुरु में वरिष्ठ वैज्ञानिक थे। वे 20 छात्रों के साथ एक सप्ताह के लिए पचमढ़ी आए थे। डॉ. अजीत कुमार समूह का नेतृत्व कर रहे थे। शनिवार को वे समूह के साथ गिद्ध देखने जा रहे थे।
पचमढ़ी में जटाशंकर पहाड़ी के पास वाहन पार्क करने के पांच मिनट बाद ही वे जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। आज अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया गया। उनके शव को उनके सहकर्मी निजी वाहन से बेंगलुरु ले गए।