MP News: मध्य प्रदेश के मऊगंज में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, इस हादसे में हिमांशु पटेल की मौत हो गई. हिमांशु दुबगवा का रहने वाला है. दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल है, बताया जा रहा है कि हिमांशु मऊगंज बाजार की ओर जा रहा था. इस दौरान सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई|
तुरंत घायल हिमांशु को रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल है, जिसका मऊगंज अस्पताल में इलाज चल रहा है| इस घटना के बाद हिमांशु के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, उनका कहना है कि हिमांशु घर से बाजार के लिए निकला था. कुछ देर बाद हादसे की खबर मिली, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|