MP News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव इलाके में एक प्लाट में बने कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया, बता दें कि शनिवार को मेहगांव के वार्ड क्रमांक 6 में नसरीन बानो के बंद मकान पर जैसे ही गृहस्वामिनी पहुंची और ताला खोला तो उसके होश उड़ गए। कमरे में अज्ञात शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। यह शव एक महीने पहले का बताया जा रहा है। पुलिस जांच में पता चला है कि यह युवक 20 दिन से लापता था और उसका नाम सियाराम है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि यह मकान कई दिनों से बंद था। कुछ दिनों से दुर्गंध भी आ रही थी, आसपास के लोगों को शक हुआ, इसके बाद मकान मालिक ने कमरे का ताला खोला तो उसमें शव दिखाई दिया।
Tags: