MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां प्रेमी की हत्या करने के बाद प्रेमिका थाने पहुंच गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. भंवरकुआं थाने के पिपलिया राव क्षेत्र की रहने वाली कृष्णा सिसोदिया मेकअप आर्टिस्ट का काम करती है. उसका सागर निवासी संस्कार पंडरिया नाम के युवक से प्रेम संबंध था. संस्कार शहर में बाइक टैक्सी (रैपिडो) चलाता था|
दोनों पिछले डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे. एसीपी देवेंद्र सिंह धुर्वे के मुताबिक युवती ने पिछले 4 दिनों से पिपलिया पाला में एक कमरा किराए पर लिया था और दोनों साथ में थे. इसी बीच मंगलवार दोपहर युवती थाने पहुंची और प्रेमी की हत्या करने की बात बताई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है|