MP News: चार पहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर, मची अफरा-तफरी

Update: 2025-10-21 02:23 GMT
MP News: रीवा-सीधी सीमा के पास स्थित छुईया घाटी में सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। खबरों के मुताबिक, हनुमान मंदिर के पास दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों के आगे के हिस्से चकनाचूर हो गए। हादसे की आवाज इतनी तेज़ थी कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय निवासी और मंदिर के पुजारी तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे, घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। हादसे में एक चालक घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए गोविंदगढ़ अस्पताल ले जाया गया। खबरों के अनुसार, टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
घटनास्थल रीवा और सीधी जिलों की सीमा पर स्थित है, जिससे क्षेत्राधिकार को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जाम से बचने के लिए वाहनों को सड़क से हटाया।पिपराव थाना प्रभारी शेषमणि मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि दुर्घटना लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई। उन्होंने कहा, "यह क्षेत्र रीवा जिले की सीमा में आता है, इसलिए हमने रीवा पुलिस टीम को भी सूचित कर दिया है। घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है और मामले की आगे जांच की जा रही है।"
Tags:    

Similar News