MP News: देवास के बस स्टैंड स्थित एक कबाड़ की दुकान में अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. शहर के बीचों-बीच स्थित दुकान में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग भी आग बुझाते नजर आए. स्थानीय लोगों के मुताबिक अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था. एक तरफ स्थानीय लोगों द्वारा आग बुझाने के प्रयास किए गए|
वहीं नगर निगम की तीन से चार दमकल, सीआईएफ इंडस्ट्री एरिया की फायर ब्रिगेड और नगर निगम के टैंकरों से आग बुझाई गई. बस स्टैंड स्थित कबाड़ की दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. बताया जाता है कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था|