MP News: पन्ना जिला देश-दुनिया में अपने बेशकीमती हीरों के लिए जाना जाता है. यहां की जमीन किसी को भी रंक से राजा बना सकती है. आपको बता दें कि पन्ना जिले के किसान अब सब्जी की खेती की जगह हीरे की खेती कर रहे हैं, जिससे उनकी किस्मत चमक रही है. ऐसा ही मामला आज एक बार फिर देखने को मिला जहां एक किसान रातों-रात करोड़पति बन गया. आपको बता दें कि गहरा निवासी किसान ठाकुर प्रसाद यादव ने एक साल से सरकोहा में निजी क्षेत्र में हीरे की खदान लगाई थी|
जहां कड़ी मेहनत के बाद आज उन्हें एक चमकता हुआ हीरा मिला है. जिसका वजन 4 कैरेट 24 सेंट बताया जा रहा है, जिसे उन्होंने हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है. किसान ने बताया कि नीलामी के बाद मिलने वाले पैसों से वह अपनी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारेंगे और उक्त पैसे को व्यापार में लगाएंगे. हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि यह हीरा कम चमकीली किस्म का है, जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा|
Tags: