MP News: एथेनॉल गैस के खाली टैंकर में वेल्डिंग के दौरान विस्फोट

Update: 2025-10-29 01:48 GMT
MP News: मंगलवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर औद्योगिक क्षेत्र खेड़ा चर्च के पास सड़क किनारे इलेक्ट्रिक वेल्डिंग कार्य के दौरान एक खाली इथेनॉल गैस टैंकर में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज़ था कि इसकी आवाज़ दो किलोमीटर के दायरे में सुनाई दी। लोगों को लगा कि बिजली गिरी है, लेकिन असल में यह आवाज़ टैंकर के फटने की थी। हादसे से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खेड़ा क्षेत्र में टैंकर क्रमांक एमपी 17 एचएच 4330 का चालक टैंकर में बिजली का काम कर रहा था। घटना के समय टैंकर खाली था। जब मजदूर वेल्डिंग कर रहे थे, तभी यह भीषण विस्फोट हुआ।
धमाका इतना ज़बरदस्त था कि चालक का केबिन और टैंकर का आधा हिस्सा पूरी तरह से उड़ गया। वहाँ से गुज़र रहे लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने पर एसडीओपी वीरेंद्र मिश्रा और टीआई गौरव सिंह बुंदेला अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने पहले घायलों को मौके से उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।
Tags:    

Similar News