MP News: ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल को आया हार्ट अटैक

Update: 2025-02-25 03:07 GMT
MP News: बागेश्वर धाम में ड्यूटी पर तैनात पुलिस आरक्षक को हल्का हार्ट अटैक आने का मामला सामने आया है, जहां आरक्षक (निरपत सिंह) को अचानक चक्कर आया और वह गिर पड़ा, आरक्षक को गिरता देख लोगों ने उसे उठाया और तुरंत अस्थाई अस्पताल ले गए जहां उसका तुरंत उपचार किया गया और फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन छतरपुर के डॉक्टरों के मुताबिक निरपत सिंह को हल्का हार्ट अटैक आया है।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे छतरपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया है। आपको बता दें कि रविवार को ग्राम गढ़ा में बागेश्वर धाम में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक की तबीयत खराब हो गई थी। दरअसल निरपत सिंह ग्वालियर के रहने वाले हैं और पीएम मोदी के आगमन पर बागेश्वर धाम में उनकी ड्यूटी थी, इसी दौरान यह घटना हुई। हालांकि समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बच गई।
Tags:    

Similar News