MP News: रील बनाते समय चली गोली, युवती की मौत

Update: 2025-05-09 00:44 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में रील बनाते समय गोली चलने से एक लड़की की मौत हो गई. लड़की का नाम माही था. लड़की सतना जिले की रहने वाली थी और अपनी मां के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने अपने मायके आई थी. यह घटना सेमरिया थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को घर के लोग शादी की तैयारियों में व्यस्त थे और लड़की घर में अकेली थी. इस दौरान लड़की मोबाइल से रील बना रही थी. तभी अचानक गोली चल गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई, सूचना पर सिमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवाया, पुलिस मामले की जांच कर रही है|
Tags:    

Similar News