MP News: नदी में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत

Update: 2025-06-20 00:50 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में पवई क्षेत्र में नदी में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, मृतक का नाम सोनू था जो वार्ड नंबर 15 का रहने वाला था, यह घटना गुरुवार दोपहर की है बताया जा रहा है की मछली पकड़ने के लिए नदी में तार बिछाया गया था। सोनू नदी में नहाने गया और मछली पकड़ने के लिए बिछाए गए तार में फंस गया और उसकी मौत हो गई।
पवई थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर मौजूद लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई करने की भी मांग की है, पवई थाना पुलिस का कहना है कि मछली पकड़ने के लिए यह तार कौन ने बिछाया था और कहां से यह तार लाया गया था इसकी अभी जांच की जा रही है
Tags:    

Similar News