MP News : मालगाड़ी पर जोरदार धमाके के साथ उठी चिंगारियां

Update: 2025-10-28 02:54 GMT
MP News : सोमवार सुबह मध्य प्रदेश के अनूपपुर ज़िला मुख्यालय स्टेशन से कटनी जा रही एक मालगाड़ी के साथ एक बड़ा हादसा टल गया। अंबिकापुर से कटनी जा रही कोयले से लदी मालगाड़ी में अचानक आग लग गई और वह हाईटेंशन लाइन से टकरा गई, जिससे ज़ोरदार धमाका हुआ और चिंगारी निकली। इस दौरान कुछ देर के लिए ट्रेनें बाधित रहीं।गोंदिया से बरौनी जा रही एक पैसेंजर ट्रेन को जैतहरी स्टेशन पर रोक दिया गया। इसी तरह, छुलाहा और मौहारी रेलवे स्टेशनों पर भी मालगाड़ियों को रोका गया। घटना के समय, रीवा-चिरमिरी पैसेंजर ट्रेन प्लेटफ़ॉर्म नंबर एक पर खड़ी थी और यात्री भी यात्रा कर रहे थे। मालगाड़ी दूसरी पटरी पर थी, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, मालगाड़ियों में ओवरलोडिंग की संभावना कम होती है, क्योंकि सभी जगहों पर इसकी जाँच की जाती है। कोयला ज्वलनशील होता है और कभी-कभी धुएँ और चिंगारी के कारण ओएचई केबल पिघलकर टूट सकती है। घटनास्थल पर मौजूद यात्रियों के रिश्तेदारों ने बताया कि धमाका इतना तेज़ था कि ट्रेन से काफी देर तक चिंगारी निकलती रही।
रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई की और मालगाड़ी को प्लेटफार्म संख्या 4 के पीछे अतिरिक्त यार्ड में खड़ा कर दिया। घटना के बाद भी चिंगारियाँ निकलती रहीं और स्टेशन परिसर में लगे बिजली के तार टूटकर पटरियों पर गिर गए, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे ने टूटे तार की मरम्मत कर दी है और रेल यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
Tags:    

Similar News