MP News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के सांवेर थाना क्षेत्र में मोबाइल फटने से 14 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सांवेर थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय उर्वशी चौधरी अपनी मौसी के घर गई थी। वह चार्जिंग पर लगा अपना मोबाइल इस्तेमाल कर रही थी, तभी अचानक मोबाइल फट गया।
जिससे उर्वशी बुरी तरह घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर उसका पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।