MP Crime:मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में बदमाशों ने रंग पंचमी के दिन एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना बुधवार रात की है. मिली जानकारी के मुताबिक महेंद्र कुशवाह नाम का युवक अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी उस पर फायरिंग की गई|
गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपी कितने थे|