MP Crime: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर खुद फंदे पर लटका पति

Update: 2025-03-08 01:13 GMT
MP Crime: सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. बाद में पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बहरी थाना अंतर्गत सिहोलिया पुलिस चौकी के बहरी गांव की है. मौके पर पहुंची पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. जानकारी के मुताबिक 34 वर्षीय मृतक सिहोलिया थाना बहरी का रहने वाला था. उसने अपनी 30 वर्षीय पत्नी की गर्दन पर धारदार चाकू से कई वार किए|
पत्नी की मौत के बाद वह खुद भी कमरे के अंदर गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामले की जानकारी बहरी पुलिस को लगते ही बहरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक डॉ रविंद्र वर्मा ने बताया कि आए दिन झगड़ा होता था जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया होगा. बहरहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है|
Tags:    

Similar News